जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच प्रगणक सम्मानित
संभल, जून 3 -- भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रदेश भर में तेजी से चल रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रगणकों को बुधवार को उपजिलाधिकारी चंदौसी द्वारा सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी नीतू रानी ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य में सराहनीय योगदान देने वाले प्रगणकों को पुष्प, पुस्तक एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ईसीसीई एजुकेटर रचना सिंह (सैंजनी), रेशू शर्मा (मई), सहायक अध्यापिका मेघा वार्ष्णेय (चितनपुर), शिक्षामित्र भोजराज सिंह तथा सहायक अध्यापक मनोज कुमार (भीकनपुर) शामिल रहे। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- प्रथम गणना कार्य समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.