देवरिया, अप्रैल 22 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जनगणना-2027 के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के बरसीपार के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को फील्ड ट्रेनरों ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया। सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक चले सत्र में जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों पर विशेष फोकस किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 22 मई से 20 जून तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के तहत मकानों का सूचीकरण एवं गणना का कार्य संपन्न किया जाएगा।फील्ड ट्रेनर डॉ गोविंद मिश्र, मयंक पांडेय, मुकेश यादव, अरविंद कश्यप, गजेंद्र प्रताप, जावेद अंसारी और सर्वेश यादव ने जनगणना से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं को विस्तार से समझाया। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.