गोड्डा, अप्रैल 29 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर परिषद गोड्डा के सभागार कक्ष में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारु, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गृह सूचीकरण, आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग, डेटा की शुद्धता तथा गोपनीयता बनाए रखने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027: प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, 1505 कार्मिकों ने लिया भाग प्रशिक्षण सत्र में प्रगणकों एव...