जनगणना 2027 को लेकर हुसैनगंज में घर-घर पहुंच रहे प्रगणक
सीवान, मई 9 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर शुक्रवार से प्रगणकों की टीम घर-घर पहुंचकर पारिवारिक जानकारी जुटाने में लगी है। इस कार्य के लिए प्रखंड में 282 प्रगणक एवं 51 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। बीडीओ राहुल कुमार ने बताया कि दो मई से छह मई तक कुल 32 हजार 932 मकानों का नजरिया नक्शा तैयार कर चिन्हित किया जा चुका है। अब आठ मई से 31 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से विस्तृत जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान मकान, आवास के मुखिया, छत की स्थिति, पेयजल, शौचालय, रसोईघर, भोजन में उपयोग होने वाला मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर, टीवी, वाहन, मोटरसाइकिल और घर में रोशनी के स्रोत समेत कुल 34 बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.