गौरीगंज, अप्रैल 8 -- अमेठी, संवाददाता। जनगणना-2027 के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रक्रिया तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। जिसमें आंकड़ों का संकलन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सीधे स्मार्टफोन पर किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए स्व-गणना का विकल्प भी मिलेगा। जिससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व सुलभ बनेगी। बैठक में जानकारी दी गई कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। जिसमें मकानों का सूचीकरण, उनकी स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों का विवरण दर्ज किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.