हाथरस, मई 8 -- सादाबाद। जनगणना-2027 के तहत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान को लेकर प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तहसील परिसर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है। "हमारी जनगणना, हमारा विकास" थीम पर बनाए गए इस सेल्फी प्वाइंट पर लोग पहुंचकर फोटो खिंचवा रहे हैं और जनगणना अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट पर जनगणना-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। इसमें स्व-गणना चरण की तिथियां 7 मई से 21 मई 2026 तक दर्शाई गई हैं, साथ ही ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल की जानकारी भी दी गई है। युवाओं में इस सेल्फी प्वाइंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Census 2027: 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना, संभालकर रखें सेल्फ एनुमरेशन आईडी लोग यहां फोटो लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.