जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, सुपरवाइजरों को मिला जॉइनिंग लेटर
कोडरमा, मई 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में सुपरवाइजरों एवं पंचायत सचिवों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी सुपरवाइजरों को जॉइनिंग लेटर प्रदान किया तथा उन्हें पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में जनगणना कार्य के दौरान सुपरवाइजरों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में सहायक चार्ज पदाधिकारी विपिन कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, सभी जनगणना सुपरवाइजर एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.