गिरडीह, अप्रैल 22 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड सभागार में जनगणना 2027, मकान सूचीकरण ब्लॉक को लेकर बीडीओ ने सभी पंचायत के पंचायत सचिव व अन्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि धनवार ग्रामीण चार्ज अंतर्गत कुल 517 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाया जाना है। जिसमें प्रगणक मकान गणना का कार्य करेंगे। इसके लिए लगभग चार सौ प्रगणकों को लगाया जाना है तथा लगभग सत्तर सुपरवाइजर लगाया जाना है। प्रत्येक प्रगणक को सात सौ से आठ सौ आबादी के आधार पर कार्य आवंटित किया जाना है । गणना ब्लॉक के सीमांकन ओर जियो टैग को लेकर आज कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बीडीओ ने बताया कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर प्रभारी सांख्यिकी पर्यवेक्षक सह अपर चार्ज जनगणना पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, प्रदी...