गोड्डा, मई 18 -- महगामा प्रतिनिधि: भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत सोमवार को महगामा प्रखंड क्षेत्र के कोयला पंचायत अन्तर्गत बिशनपुर गांव में चार सदस्यीय जनगणना टीम पहुंची। टीम ने गांव में घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी संग्रह करने की प्रक्रिया शुरू की।

जनगणना की प्रक्रिया इस दौरान प्रवेक्षक दीपक कुमार गुप्ता एवं प्रगणक इरशाद आलम,मोइनुल हक तथा संतोष कुमार यादव ने ग्रामीणों से जनसंख्या,आवास एवं परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां लीं।जनगणना कर्मियों ने बताया कि यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है,जिसमें मोबाइल एप एवं ऑनलाइन माध्यम से डाटा संग्रह किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अवधि सरकार की ओर से 16 मई 2026 से घर-घर सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया है, जो 14 जून 2026 तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक परिवार क...