रांची, अप्रैल 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व मकानों की गणना) के सफल संचालन को लेकर सोमवार को रांची नगर निगम कार्यालय के आठवें तल स्थित सभागार में फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करने और फिल्ड में पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि डेटा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवारों का विवरण संकलन, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण, सीएमएमएस पोर्टल के प्रभावी उपयोग और डेटा की शुद्धता बनाए रखने से संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.