शामली, अप्रैल 30 -- नगर पंचायत कार्यालय में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। शासन व जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य कराया जा रहा है।प्रशिक्षण 28, 29 व 30 अप्रैल 2026 तक नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इसमें नगर पंचायत झिंझाना क्षेत्र के 39 परगणक व 6 सुपरवाइजर भाग ले रहे हैं।फील्ड ट्रेनर अनिल कुमार व अजय मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की प्रक्रियाओं, डाटा संकलन, फॉर्म भरने और फील्ड में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को प्रशिक्षण के अनुसार कार्य करने और जनगणना को सफल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.