जनगणना 2027 को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में निरीक्षण
सहरसा, मई 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के कार्यालय आदेश के आलोक में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना" कार्य के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण को लेकर मंगलवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न गणना ब्लॉकों का निरीक्षण किया गया। सहरसा जिला के लिए प्राधिकृत राज्य स्तरीय पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता एवं आईटी इंचार्ज अभिषेक कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवारों द्वारा दी गई जानकारी का प्रगणकों की सूची से मिलान किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय पर गणना कार्य पूरा करने तथा डाटा एंट्री में शुद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता एवं पारद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.