जनगणना-2027 को लेकर जरमुंडी में जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक
दुमका, मई 14 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।भारत की आगामी जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जरमुंडी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी कुंदन भगत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अधिकृत पहचान पत्र एवं हस्ताक्षरयुक्त प्राधिकृत दस्तावेज के साथ घर-घर जाकर जनगणना से संबंधित 34 बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करेंगे। आमजनों से सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। बैठक के दौरान सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-जनगणना) की भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित एक जनप्रतिनिधि का लाइव स्व-जनगणना कराकर प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 का प्रथम चरण 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.