कोडरमा, अप्रैल 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार से भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण प्रथम बैच के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए आयोजित किया गया है, जो सोमवार से बुधवार तक चलेगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को त्रुटिहीन एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना है। इस दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल जनगणना को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किए जाने वाले विशेष मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रगणन क्षेत्र का सटीक नक्शा तैयार करने, सीमाओं की पहचान करने, आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं डेटा संग्रहण की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.