बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत की आगामी जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला स्तर पर जनगणना अधिकारियों, संबंधित कोषांग के अधिकारियों तथा फील्ड प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को चार्ज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जनगणना कार्य की प्रगति, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा प्रारंभिक चरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नोडल पदाधिकारी जनगणना कोषांग सह वरीय उप समाहर्ता सुश्री पूजा कुमारी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के प्रभावी संचालन के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके तहत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.