जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर। भारत की जनगणना-2027 की तैयारी में मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने के लिए रविवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी परमानंद झा और जनगणना कार्य निदेशालय के युवराज गर्ग ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण में 735 कर्मियों ने भाग लिया। इसमें तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अधिकारी शामिल रहे। युवराज गर्ग ने पीपीटी के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि यह कार्य शासन के अनुसार आठ मार्च तक पूरा करना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों से कहा कि समय पर कार्य पूरा करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...