अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण गृह-सूचीकरण एवं मकान गणना के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण का द्वितीय बैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का प्रथम बैच 11 से 13 मार्च और द्वितीय बैच 16 से 18 मार्च तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, जनगणना एप के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रहण, भवन एवं मकान सूचीकरण, परिवार गणना तथा सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना कार्य की सटीकता, महत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 32 फील्ड ट्रेनर्स को व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए क्षेत्रीय सर्वेक्षण का अभ्यास करा...