बाराबंकी, अप्रैल 16 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में गुरुवार को जनगणना वर्ष 2027 के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम अनुराग सिंह ने किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है। अनुराग सिंह ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार की योजनाओं के निर्माण, क्रियान्वयन और मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि वास्तविक और प्रमाणिक आंकड़े सामने आ सकें। यह भी पढ़ें- जनगनाना को लेकर प्रसिक्षण का कार्य शुरू प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार्ज अधिकारियों के साथ तहसीलदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.