जनगणना 2027 के लिए नामित पदाधिकारियों दिया प्रशिक्षण
किशनगंज, जुलाई 17 -- किशनगंज। अपर समाहर्ता- सह- वरीय पदाधिकारी जिला जनगणना कोषांग, किशनगंज द्वारा भारत की जनगणना-2027 के सफल आयोजन के उद्देश्य से जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित डेटा संग्रहण कार्य हेतु शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के 37 नामित क्षेत्र पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता ने कहा कि जनगणना-2027 देश की एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके लिए सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों का संकलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नामित क्षेत्र पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त दिशा-निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित एवं प्रमाणिक जानकारी संकलित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जनगण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.