मेरठ, अप्रैल 3 -- आगामी जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। शहर की भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या के घनत्व को देखते हुए पूरे मेरठ शहर को तीन मुख्य जोन में विभाजित किया गया है। इस बार की गणना हाईटेक और अधिक व्यवस्थित तरीके से करने की योजना है। जनगणना के गाइडलाइन के तहत नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने पहले तो शहर के 90 वार्डों को तीन जोन में बांट दिया है। जोन-1, जोन-2 और जोन-3 बनाया गया है। तीनों जोन में कुल 2202 ब्लाक बनाकर अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि एक भी व्यक्ति अथवा एक भी मकान जनगणना से छूट न जाए। जोन-1 में 572, जोन-2 में 715 और जोन-3 में 915 ब्लाक बनाये गये हैं। एक तरह से नगर निगम ने शहर के चप्पे-चप्पे तक पहुंचने के लिए निगम प्रशासन ने सूक्ष्म नियोजन किया है। 2202 ब्लाक के आधार पर मकानों का सूचीकरण और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.