मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में फील्ड ट्रेनरों को दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जनपद में जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें जनपद के नामित फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एडीएम गजेन्द्र कुमार द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का व्यापक एवं महत्वपूर्ण अभियान ह...