नई दिल्ली, मार्च 28 -- केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सभी मंत्रालयों और विभागों को पत्र लिखकर अधिकारियों से स्व-गणना (सेल्फ एन्युमेरेशन) करने को कहा है। गृह सचिव ने अपने पत्र में कहा कि सभी मंत्रालयों, विभागों, संबद्ध कार्यालयों और अन्य संगठनों के अधिकारी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार निर्धारित 15 दिनों की अवधि में स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने जोर दिया कि अधिकारियों की भागीदारी से आम जनता को भी इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी न केवल एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करेगी, बल्कि इससे जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष 16वीं जनगणना की घोषण...