जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाताआदिवासी जन परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनगणना 2027 के प्रस्तावित प्रपत्र में धर्म के कॉलम में'आदिवासी धर्म' का अलग कॉलम शामिल करने की मांग की है। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को संसद में उठाने का आग्रह किया। कहा गया कि देश के आदिवासी समुदायों की अपनी विशिष्ट धार्मिक परंपराएं, प्रकृति आधारित आस्थाएं, पूजा-पद्धतियां और सांस्कृतिक मान्यताएं हैं। ऐसे में जनगणना प्रपत्र में 'आदिवासी धर्म' के लिए अलग कॉलम होना चाहिए, ताकि समाज अपनी धार्मिक पहचान को जनगणना में दर्ज करा सके। सांसद से अनुरोध किया गया कि वे इस मांग को संसद के समक्ष रखें और केंद्र सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित कराएं। यह मुद्दा केवल धार्मिक पहचान तक सीमित नहीं है, ब...