किशनगंज, अप्रैल 14 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को 2 ठाकुरगंज उच्च विद्यालय, ठाकुरगंज में 12 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा सहित सभी फील्ड ट्रेनर, फेज-01 के प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं प्रखंड ठाकुरगंज के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश की विकास योजनाओं के लिए आधारभूत आंकड़े उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : जनगण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.