हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह प्रशिक्षण जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह के निर्देशन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं मकान गणना से संबंधित प्रक्रियाओं, डेटा संग्रहण तथा एचएलओ ऐप के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को शहर से सटे झब्बापुरवा मजरे में ले जाकर ऐप के माध्यम से जनगणना का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं द्वितीय चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा, जिसमें व्यक्तियों की गणना की जाएगी। प्रशिक्षण में मास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.