लखीसराय, मार्च 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और अन्य शासकीय सेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक तकनीकी और व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, मकान सूचीकरण, भवनों की गणना तथा इससे जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सत्र के दौरान विशेष...