पाकुड़, अप्रैल 28 -- भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को राजकीयकृत 2 विद्यालय लिट्टीपाड़ा में विधिवत प्रारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं सावधानी के साथ करें, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सही जानकारी संग्रह करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा सकें। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.