रांची, अप्रैल 2 -- रांची, संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस क्रम में गुरुवार को रांची नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दो चरणों में होने वाली जनगणना, जनगणना अधिनियम के प्रावधानों, चार्ज अधिकारी व अन्य सभी कर्मियों की कार्य भूमिका, हाउस लिस्टिंग, दोनों चरणों की प्रणाली व प्रक्रिया, एचएलओ मोबाइल ऐप के क्रियान्वयन, विभिन्न केस स्टडीज व इससे संबंधित अन्य जानकारियों दी गई। बताया गया कि पहला चरण एक अप्रैल- 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें हाउस लिस्टिंग व हाउसिंग सेंसस प्रत्येक घर की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं (पानी, बिजली आदि) का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। वहीं, दूसरा चरण जनसंख्या गणना लिंग, आयु, धर्म, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.