जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
रायबरेली, सितम्बर 22 -- रायबरेली संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में द्वितीय चरण की कार्ययोजना, कार्मिकों की उपलब्धता, प्रशिक्षण और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर आशुतोष तिवारी और जिला प्रभारी जनगणना काजल रानी ने अधिकारियों को द्वितीय चरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने और जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना का कार्य 16 से 20 नवंबर 2026 तक कराया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.