जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- डीएम/प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में सोमवार को एनआईसी सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने समीक्षा करते हुए समयबद्ध व पारदर्शितापूर्ण तरीके से जनगणना कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण कराने के लिए अब तक की गई तैयारियों-कार्मिकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, उप-ब्लॉक गठन तथा जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में अवगत कराया गया कि जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण में स्वगणना 16 से 30 नवंबर तक की जाएगी। इसके पश्चात जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। जनगणना की संदर्भ तिथि पांच जनवरी को निर्धारित है, जबकि रिवीजनल राउंड पांच से नौ जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.