कटिहार, अगस्त 23 -- समेली। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जनगणना के चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ प्रकाश कुमार ने की। बीडीओ प्रकाश कुमार ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणना ब्लॉक के गठन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी सावधानी और सटीकता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने जनगणना से संबंधित आंकड़ों को तैयार करने एवं दर्ज करने में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। बैठक में बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव कुमार, तकनीशियन सुहानी कुमारी, राजन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...