पाकुड़, मई 9 -- महेशपुर, एक संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत महेशपुर प्रखंड में प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीसरे चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण-जनसंख्या गणना से संबंधित तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें क्षेत्र में कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में कुल 08 प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करते हुए कुल 25 पर्यवेक्षक तथा 133 प्रगणक प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.