जनगणना 2027 के कार्यों को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
बोकारो, अगस्त 20 -- गोमिया, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित कार्यों को लेकर प्रखंड मुख्यालय गोमिया स्थित संयुक्त सभागार कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जनगणना कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित विभिन्न कार्यों, आवश्यक प्रक्रियाओं तथा अभिलेखों के संधारण की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रिया के अनुरूप पूरा करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। बीडीओ महादेव कुमार महतो सहित जनगणना कार्य से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.