जनगणना 2027 की प्रक्रिया चल रही तेजी से
सहरसा, मई 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में जनगणना 2027 की प्रक्रिया चल रही है। जनगणना में इस बार मकान, परिवार, पानी, सफाई, बिजली और घरेलू सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे जा रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान जनगणना अधिकारी घर के स्वामित्व की स्थिति, घर के उपयोग, फर्श और छत में प्रयुक्त सामग्री का प्रकार, कमरों की संख्या तथा परिवार के मुखिया के लिंग , घर के उपयोग, उसकी स्थिति और सदस्यों की संख्या के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। नागरिकों से उनके घरों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी पूछा जा रहा है। लोगों से पीने के पानी का मुख्य स्रोत, रोशनी का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता तथा उसका प्रकार, अपशिष्ट जल निकासी, स्नान की सुविधा, रसोई की उपलब्धता, एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन तथा खाना पकाने के लिए उपयोग किया जाने वाला मुख्य ईंधन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.