लखनऊ, मई 24 -- शहर में जनगणना अभियान को प्रभावी और सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए अब रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने सभी जोनल अधिकारियों और जनगणना चार्ज अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 25 मई को शाम 5:30 बजे लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त गौरव कुमार करेंगे। इसमें शहर की प्रमुख आरडब्ल्यूए और यूआवासीय सोसायटियों के पदाधिकारी शामिल होंगे।नगर निगम ने निर्देश दिए हैं कि सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख सोसायटियों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत संपर्क कर बैठक में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि वे अपने क्ष...