छपरा, मार्च 8 -- कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में होगी जनगणना प्रशिक्षण प्रशासन ने तय की अधिकारियों की जिम्मेदारियां न्यूमेरिक 20 प्रखंडों में जनगणना छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सारण जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिले में जनगणना से जुड़े कर्मियों के प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रशिक्षण स्थल, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रशिक्षण प्रक्रिया सुचारु रूप स...