बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर संवाददाता। जनगणना-2027 की तैयारियों के क्रम में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम ज्योति राय ने की, जबकि उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी महेंद्र कुमार गुप्ता ने जनगणना-2027 की विस्तृत कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रस्तावित है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसके तहत 7 से 21 मई तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी, जिससे वे अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। निर्धारित अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संकलित करेंगे। एडीएम ज्योति राय ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.