धनबाद, अप्रैल 27 -- टुंडी। पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।चार चरणों में चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षक आशुतोष चौबे व विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि मकान सूचीकरण जनगणना की पहली और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर आगे की गणना कार्य किया जाएगा। प्रगणकों को घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करने, आंकड़ों की सटीकता बनाए रखने और निर्धारित प्रारूप में जानकारी भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण इस अवसर पर...