औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में आगामी जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से उप जिलाधिकारियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणना के लिए सुपरवाइजर व प्रगणक के रूप में योग्य और डिजिटल कार्य में दक्ष कार्मिकों को नामित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्व-गणना को प्रभावी बनाने के लिए सरकारी तंत्र से जुड़े सभी कार्मिकों से उनके परिवार का विवरण ऑनलाइन अपलोड कराया जाए। लक्ष्य रखा गया है कि संभावित मकान सूचीकरण का करीब 50 प्रतिशत कार्य स्व-गणना के माध्यम से पूरा किया जाए। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने बताया कि देश की पहली पूर्णत: डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह देश की 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद...