सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनगणना 2027 को सफल, व्यवस्थित व त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जनपद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महामाया पॉलीटेक्निक कॉलेज बांसी में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक गणना कर्मी का दायित्व है कि वह घर-घर जाकर सही और सटीक जानकारी एकत्रित करें, ताकि शासन को विश्वसनीय आंकड़ें प्राप्त हो सकें। सटीक आंकड़ों के आधार पर ही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।डीएम ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में मकान गणना और द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके साथ ही सात मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया भी संचालित होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.