संभल, अप्रैल 24 -- जनगणना 2027 को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक में स्व-गणना और मकान सूचीकरण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व गणना 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी, जबकि स्व-गणना की अवधि 7 मई से 21 मई 2026 निर्धारित की गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना में कुल 34 प्रश्नों के माध्यम से डाटा एकत्र किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वयं और अपने अधीनस्थों की स्व-गणना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)/जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.