बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शासन स्तर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनगणना कार्य को तय समय सीमा में सटीक और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए। इसके लिए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों की फील्ड में तैनाती से पहले उन्हें अनिवार्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 7 मई के बीच संपन्न कराया जाएगा। जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक बनाने के तहत इस बार पूरी गणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। आम नागरिकों को पहली बार स्व-गणना की सुविधा भी दी जा रही है। इसके तहत प्रदेश में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना पोर्टल खुला रहेगा, जिस पर लोग स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।अधिकारियों को विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.