रामगढ़, जून 3 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। रामगढ़ शहरी क्षेत्र में जनगणना 2027 के कार्यों को सुचारू और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य पर छावनी परिषद कार्यालय में बुधवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में जनगणना से जुड़े प्रारंभिक कार्यों, नजरी नक्शा और प्रशासनिक तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई।​बैठक में मुख्य रूप से जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक सतेंद्र गुप्ता और छावनी परिषद के सीईओ सह चार्ज अधिकारी विवेक सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंकर सिंह और जिला समन्वयक शिवालिका सुंदरम शामिल रहे। ​बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने रामगढ़ शहरी क्षेत्र में जनगणना 2027 के चल रहे गणना कार्य पर विस्तृत चर्चा की। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण का कार्य दो दिन में पूरा कराएं : अनुरुद्ध कुमार शहरी क्षेत्र में जनगणना 2027 के हर चर...