कुशीनगर, मई 25 -- कुशीनगर। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए इसके प्रथम चरण में चल रही मकान गणना में प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों का सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) तैयार करने का कार्य तेज कर दिए हैं। चिलचिलाती धूप के बीच प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उत्साह और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। इस दौरान कर्मी घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं एकत्र करेंगे। इसी क्रम में सुपरवाइजर योगेंद्र गुप्ता द्वारा अपने सहयोगी सभी प्रगणक को साथ लेकर गुलेलहा में उनके हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) की सीमाएं, प्रमुख स्थल एवं क्षेत्रीय जानकारी संबंधित लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचकर दिखाई जा रही है, ताकि जनगणना कार्य में क...