अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सोमवार को डीएम व जनगणना अधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि जनगणना देश की आबादी, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और जनसांख्यिकीय जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय स्रोत है, जो हर दस वर्ष में कराई जाती है। इसके आधार पर नीतियां बनती हैं, विकास योजनाएं तैयार होती हैं, संसाधनों का आवंटन होता है और निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया जाता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और फील्ड स्तर पर पर्याप्त कार्मिक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत रखी जाए। जनगणना ऑनलाइन की जानी है ऐसे में सभी कार्मिक तकनीकी रूप से दक्ष हों, साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.