चतरा, अप्रैल 28 -- चतरा, प्रतिनिधि। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया निर्धारित अवधि में प्रारंभ की जा रही है। इस अभियान के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित होगा, जबकि स्व-गणना की सुविधा 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जनगणना प्रक्रिया को सरल एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन कर लॉगिन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लोगों से ऑनलाइन स्व-गणना करने की अपील इसके पश्चात नागरिकों को अपने परिवार के सदस्यों का विवरण, आयु, व्यवसाय एवं आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन फॉ...