हाथरस, अप्रैल 16 -- सादाबाद। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर बुधवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में सुपरवाइजरों और प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार हेमंत चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रथम चरण के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि इस चरण में क्षेत्र के प्रत्येक मकान का सूचीकरण, मकानों की संख्या, निर्माण की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का सही रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने और निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार होती है, इसलिए सभी कर्मचारी जिम्मेदारी से कार्य करें। यह भी पढ़ें- प्रथम...