सोनभद्र, मार्च 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनगणना-2027 के तहत जनपद में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक बुधवार को सम्पन्न हो गया। समापन अवसर पर जनगणना निदेशालय से आए डिप्टी डायरेक्टर हेमंत कुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में फील्ड ट्रेनर्स को फील्ड डेमो के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसमें हाउस लिस्टिंग, मकान गणना, ब्लॉक तैयार करने, स्केच मैप बनाने और बिखरे मकानों की सही नंबरिंग करने की प्रक्रिया सिखाई गई। साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.