जनगणना-2027: प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, 1505 कार्मिकों ने लिया भाग
संभल, अप्रैल 29 -- जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत जनपद में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण मंगलवार से शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण के लिए कुल 36 बैचों में 1570 कार्मिक नामित किए गए हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन 1570 नामित कार्मिकों में से 1505 ने सक्रिय सहभागिता की, जबकि 65 कार्मिक अनुपस्थित रहे। फील्ड ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को डेटा संकलन की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग तथा त्रुटिरहित डाटा प्रविष्टि के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रदीप वर्मा ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.