बुलंदशहर, मार्च 9 -- जिले में होने वाली जनगणना को लेकर अफसरों ने तैयारियों को शुरू कर दिया है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनगणना का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पहले दिन मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को जनगणना की महत्ता और इसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा की शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में जनगणना होगी। प्रशिक्षण में अफसरों को संबोधित करते हुए जनगणना के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि जनगणना का कार्य मुख्य रूप से दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.